फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र बाबू का निलंबन रद, आज से नहीं होगी हड़ताल

Sun, 23 Oct 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम जगतराज त्रिपाठी ने असलहा बाबू व उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा का निलंबन आदेश रद कर दिया है। निलंबन वापस लेने के बाद संघ ने शनिवार से होने वाली बेमियादी हड़ताल रद कर दी है।
विज्ञापन

असलाह बाबू सतीश वर्मा के नाम दो नाली बंदूक का लाइसेंस है। उन्होंने लाइसेंस अपनी बेटी के नाम ट्रांसफर करने के लिए आवेदन किया था। इस मामले में उनको निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में संघ ने 22 से बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर दी थी। इस मामले में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम डीएम से मिला था। डीएम ने प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर निलंबन निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन

जिला महामंत्री सतीश चौधरी के अनुसार डीएम ने सतीश वर्मा का निलंबन रद कर दिया है। संघ सदस्यों ने डीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें