फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को कम दिखा स्मॉग का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा दिन खिली धूप, स्मॉग की रीडिंग रही कम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में छाए दिल्ली के स्मॉग का असर सोमवार को कम होता दिखाई दिया। स्मॉग का असर कम होने व बादल न होने से पूरा दिन धूप खिली रही। अब एक सप्ताह में ही स्मॉग के पूरी तरह से छंटने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के आसमान में दीपावली से पहले से ही स्मॉग ने डेरा जमा लिया था। जिले के वायुमंडल में प्रति घन मीटर क्षेत्र में धूल व धुएं के कण औसतन 60 माइक्रोग्राम तक रहते थे। दीपावली के बाद इनकी संख्या बढ़कर 148 तक पहुंच गई थी। सुबह व शाम के समय स्मॉग का असर बढ़ा दिखाई देता था। सुबह व शाम को स्मॉग की चादर कोहरे की तरह सड़कों पर भी जमी रहती थी। लेकिन सोमवार से स्थिति में सुधार हुआ है। कुछ दिनों से बादल भी छाए हुए थे। सोमवार को बादल बिलकुल न होने से सुबह से ही धूप निकली। स्मॉग का असर सोमवार को बहुत कम दिखाई दिया। स्मॉग की रीडिंग में भी बदलाव आया है। सोमवार को प्रति घन मीटर वायुमंडल में धूल व धुएं के 128 माइक्रोग्राम धूल व धुएं के कण ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें