फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले की चीनी मिलों ने 408 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद की चीनी मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र में 408 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की है। गत पेराई सत्र में चीनी मिलों ने 432 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। वर्तमान पेराई सत्र में जिले की 10 चीनी मिलें 24 लाख क्विंटल गन्ने की कम पेराई कर पाई हैं। इसकी प्रमुख वजह चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना आपूर्ति नहीं होना है। मंगलवार को चीनी मिलों ने 5 लाख 90 हजार क्विंटल और सोमवार को 6 लाख 16 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
विज्ञापन

मौसम व बीमारी की मार से गन्ने की उपज में कमी और किसानों द्वारा गन्ने की आपूर्ति में देरी जैसे कारणों से चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं हो रही है। गन्ना आपूर्ति बनाए रखने के लिए चीनी मिलों द्वारा सामान्य आवश्यकता से अधिक इंडेंट जारी किए जा रहे हैं, इसके बावजूद मिलों को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिल अधिकारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में गन्ना आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो पेराई सत्र की अवधि पर भी असर पड़ सकता है। चीनी मिल अधिकारी किसानों से समय पर गन्ना आपूर्ति करने की अपील कर रहा है ताकि पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके और किसानों को समय से भुगतान भी सुनिश्चित किया जा सके।
जीएम केन राहुल सिंह का कहना है कि चीनी मिल पेराई के लिए गन्ना आपूर्ति पर असर है। पर्याप्त गन्ना आपूर्ति के लिए इंडेड के साथ अतिरिक्त पर्चियां जारी करने की मांग की जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि चीनी मिल अब तक 408 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। चीनी मिलों का सही संचालन हो रहा है और गन्ना मूल्य भुगतान भी अच्छा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें