फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने गाए देशभक्ति के तराने

Wed, 24 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के स्कूल में छात्रों ने गाए सामूहिक रूप से राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में डीडीपीएस में सीबीएसई बोर्ड के निर्देश पर नौ से 23 अगस्त तक चलाए गए कार्यक्रम याद करो कुर्बानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का याद किया गया।  डीडीपीएस की प्रधानाचार्य सुरजीत साहा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने नौ से 23 अगस्त तक सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में आजादी की वर्षगांठ को याद करो कुर्बानी के तहत विभिन्न कार्यक्रम करने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में पौधरोपण किया गया है और कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को स्कूलों में सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित किया गया और उसके बाद स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। नीरजा सिंह और गोपाल त्यागी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में उमेश गौतम, मोहम्मद सुल्तान, धीरज कुमार, आलोक, आकांक्षा शर्मा, सीमा चौधरी, सत्य भावना शर्मा, राहुल कुमार आदि को विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें