फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज शिक्षकों ने सरकार पर लगाया राजनीति करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के शिक्षकों का धरना जारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के डिग्री कॉलेज शिक्षकों का क्रमिक धरना तीसरे दिन भी जारी रहा है। रूहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि 24 से आंदोलन तेज होगा।
अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों के शिक्षक अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेजों में क्रमिक धरना दे रहे हैं। शिक्षकों ने तीसरे दिन भी क्रमिक धरना जारी रखा। वर्धमान कॉलेज में धरनारत शिक्षकों ने कहा कि समस्याओं के प्रति सरकार की बेरुखी से शिक्षक समाज आहत है। डॉ. एस के जोशी,
विज्ञापन

डॉ. धर्मेंद्र यादव ने वर्तमान की सामाजिक स्थिति और उसके भीतर पारिवारिक बिखराव के बीच फंस कर पिसने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है। डॉ. चारु दत्त आर्य ने एनपीएस व्यवस्था का नवीन नामकरण करते हुए कहा कि यह नकली पेंशन स्कीम व्यवस्था है। रूटा अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने सभी साथियों के बीच निर्धारित मांगों का फिर से उल्लेख किया। इस मौके पर वर्धमान कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अलका साहू, डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. प्रीति खन्ना, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. शशि प्रभा, डॉ बबिता चौधरी, डॉ. ललित चौहान, डॉ. अवनीश अरोड़ा, डॉ. दुर्गा जैन, डॉ. सोनल शुक्ला, डॉ. विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें