फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ई-रजिस्ट्री का आदेश वापस होने के बावजूद जारी रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के आदेश को सरकार द्वारा वापस ले लिए जाने के बावजूद रेवेन्यू अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

नगीना रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदयाल सिंह सोढी ने बताया कि सरकार द्वारा ई- रजिस्ट्री व्यवस्था के आदेश को वापस ले लिया गया है। उन्होंने ई- रजिस्ट्री व्यवस्था वापस होने को संघ के संघर्ष की जीत बताया है लेकिन अन्य सभी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। संघ के प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि एक-दो दिन में अन्य मांगें भी पूरी हो जाएंगी और फिर हड़ताल खत्म कर दी जाएगी। इस मौके पर फूल सिंह, महावीर सिंह सैनी, मुकेश राजपूत, विनोद कुमार, रमेश रागी, जगमीत सिंह, सोमपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चांदपुर। सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने संबंधी आदेश वापस लिए जाने के बाद दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ताओं की चांदपुर में चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है। अब एक जुलाई से रजिस्ट्री कार्यालयों में पुरानी व्यवस्था के तहत बैनामे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें