फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिछने लगी विधानसभा चुनावों की बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूं तो विधानसभा चुनाव 2027 में होना है मगर इसी साल के अंत तक चुनाव होने की अटकलें लग रही है। बिजनौर में 45 दिनों में ही सीएम योगी आदित्यनाथ का दो बार आगमन चुनाव की बिसात बिछने का इशारा कर रहा है। उधर सीएम बिजनौर सदर के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी आने का वादा कर कर गए है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 35 मिनट के अपने भाषण में किसान, युवा, व्यापारी, महिला और विस्थापितों की नब्ज पर हाथ रखा। उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए विस्थापितों को जमीन पर मालिकाना हक देने का जिक्र किया। युवाओं को नौकरी और किसानों को गन्ने के भाव को लेकर साधा। इसके अलावा सीएम योगी ने भाषण के दौरान भाजपा के विधायकों के दो-दो बार नाम लिए। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि या तो जनता के बीच रहते हैं या फिर लखनऊ में बैठकर जिले के विकास की रूपरेखा तैयार करते हैं।
उन्होंने भाषण की शुरुआत और फिर बीच में भी विधायकों के नाम लिए। उधर सीएम योगी ये भी कह गए कि जल्द ही दूसरी विधानसभाओं में भी आएंगे। उन्होंने बिजनौर के कई शहरों का जिक्र भी किया। गांव हल्दूखाता में 70 साल के बाद बिजली पहुंचने का जिक्र करना भी नहीं भूले।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार हुआ खत्म, सीधे पहुंच रहा पैसा : उन्होंने कहा कि पहले 100 रुपये जारी होते थे तो नीचे 15 रुपये ही पहुंचते थे। बोले कि हमारी सरकार गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदेश के करोड़ों किसानों के खातों में सीधे पहुंच रहा है। दिव्यांगजन, निराश्रित महिलाएं और वृद्धजन भी पेंशन की राशि सीधे अपने बैंक खातों में प्राप्त कर रहे हैं। पहले गरीबों के राशन, छात्रवृत्ति और पेंशन का पैसा बीच में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें