फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपनों की फिक्र रोकेगी वाहनों की रफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अपनों की फिक्र का ब्रेक वाहनों की रफ्तार घटाएगा। दरअसल परिवार की तस्वीर को सामने देख चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाने में संकोच करेंगे। इस वजह से वाहन भी नियंत्रण से बाहर नहीं हो पाएगा। यह कवायद सड़क हादसों में कमी लाने के लिए की जा रही है। बाकायदा रोडवेज और निजी बस यूनियनों को पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत एआरटीओ की ओर से रोडवेज और निजी बस यूनियन और अन्य वाहनों की यूनियनों को पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया कि वाहन चालक के सामने चालक के परिवार की फोटो लगाना अनिवार्य है। ऐसे में वाहन चलाते हुए चालक की नजर परिवार के फोटो पर पड़ेगी तो उसे जिम्मेदारी का अहसास होगा। ऐसे में रफ्तार बढ़ाते हुए उसे बार-बार सोचना पड़ेगा।
उधर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन गौरीशंकर ने स्कूल वाहनों की फिटनेस की जांच की। जिन्होंने यातायात नियमों का पालन करने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं गलत दिशा में वाहन का संचालन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं चालकों को अपने वाहन में चालक सीट के आगे उनके परिवार का फोटो लगाने के आदेश दिए गए। वाहन चलाते समय चालक को परिवार का ध्यान रखते हुए सावधानी से वाहन का संचालन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन


वर्जन: सभी वाहन यूनियन, रोडवेज को पत्र लिखकर चालक के सामने उसके परिवार की फोटो लगाने के लिए कहा गया है। ऐसे में फोटो देखकर चालक कंट्रोल में रहेगा, तेज वाहन नहीं चलाएगा। उसे याद रहेगा कि बच्चों की देखरेख करने वाला वही है, अहसास रहेगा तो गाड़ी संचालन ठीक रखेगा। नींद और शराब में गाड़ी नहीं चलाएगा। सड़क हादसों में कमी आएगी। - शिव शंकर सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें