फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चुनाव ड्यूटी से नदारद मतदान कर्मियों को भेजे नोटिस

Fri, 26 Apr 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव में चुनाव ड्यूटी से नादारद मतदान कार्मिकों को मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक लोकसभा सामान्य निर्वाचन पूर्ण बोरा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायतीराज, बैंक के कार्मिक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक लोकसभा सामान्य निर्वाचन पूर्ण बोरा के कार्यालय से मतदान कार्मिकों के विभाग के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय की ड्यूटी लगाई गई थी। चुनाव के लिए रवानगी 18 मार्च को सुबह बिना किसी कारण, बिना सूचना के चुनाव ड्यूटी से सैकड़ों मतदान कार्मिक गायब रहे। मतदान दल को रिजर्व पूल से पुनर्गठित किया गया और पोलिंग बूथों पर रवाना किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें