फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नालायक निकला बेटा, इसलिए मारना पड़ा....पिता समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में सलमान हत्याकांड के पकडे गए आरोपी स्रोत पुलिस - फोटो : एसटीएफ और एका पुलिस द्वारा गिरफ्तार मिलावटी पेट्रोल-डीजल के कारोबार में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह। स्रोतःपुलिस
विज्ञापन
स्योहारा। बेटा नालायक निकला, इसलिए मारना पड़ा...पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह बात कबूली है। दरअसल स्योहारा पुलिस ने सलमान की हत्या में आरोपी पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट में नामजद किए गए दोनों आरोपियों की संलिप्तता नहीं मिली।
विज्ञापन


गांव बुढ़ेरन के पास नौ नवंबर को आम के बाग में सलमान पुत्र नफीस का शव पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही नदीम और वकील को नामजद कराते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में दोनों नामजद आरोपी निर्दोष पाए गए। पुलिस की जांच में पिता नफीस, शमशाद पुत्र खलील निवासी मंसूर सराय, महावीर उर्फ पप्पू पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम पिथापुर स्योहारा का नाम सामने आया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से आला कत्ल ईंट का आधा टुकड़ा भी बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेल दिया गया। केस के विवेचक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि सलमान के खिलाफ साल 2024 में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें वह एक महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार सलमान अब परिवार की महिलाओं के साथ भी गलत हरकत करने लगा था।
विज्ञापन

अगर कोई रिश्तेदार महिला भी घर आ जाती तो उसके साथ भी उसका व्यवहार ठीक नहीं रहता था। जिसके चलते घर में सो रहे सलमान की गला घोंटकर और ईंट से वार करते हुए हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को ले जाकर बाग में फेंक दिया।

स्योहारा में सलमान हत्याकांड के पकडे गए आरोपी स्रोत पुलिस- फोटो : एसटीएफ और एका पुलिस द्वारा गिरफ्तार मिलावटी पेट्रोल-डीजल के कारोबार में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह। स्रोतःपुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें