फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ऑनलाइन होगा यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को नीति जारी कर दी है। इस बार जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1,61,508 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा तिथि जारी होने के उपरांत माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस साल हाईस्कूल में 45066 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट में 39082 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। विभाग ने 161508 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की नीति जारी कर दी है। इसी क्रम में विद्यालयों से ऑनलाइन संसाधनों का डाटा मांगा है। जैसे विद्यालय में फर्नीचर, बिजली, सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, इंटरनेट कनेक्टिविटी और सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारियां। साथ ही विद्यालयों की जांच के लिए तहसील स्तर पर समितियां गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें