फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नवनिर्मित हाईवे के नीचे की मिट्टी बही

विज्ञापन
डीएम के आदेश पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने हाईवे 74 पर शुरू कराया मरम्मत कार्य। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बारिश से नवनिर्मित हाईवे के नीचे की मिट्टी बही
विज्ञापन

धामपुर। दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते धामपुर में राजपूताना रिसोर्ट के गेट नंबर दो और शेरकोट के बीच हाल में तैयार हुए हाईवे 74 के नीचे की मिट्टी पानी के तेज प्रवाह के कारण काफी दूर तक दरक गई। जिससे हाईवे काफी गहराई तक खोखला हो गया है। हाईवे पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। इस तरफ हाईवे से कोई भारी वाहन गुजरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।
गौरतलब है कि देहरादून से काशीपुर तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। अधिकांश काम पूरा हो चुका है। पर कहीं कहीं अभी भी काम चल रहा है। यहां पर पिछले कई दिन से बारिश हो रही है। बारिश के चलते धामपुर में राजपूताना रिसोर्ट की साइड में हाईवे के नीचे की मिट्टी पानी के तेज प्रवाह से बह गई है। जिसके कारण हाईवे नीचे से काफी दूर तक खोखला हो गया है। हाईवे के नीचे से खोखला होने के कारण मार्ग की कई परत भी दरक गई है। जिससे मार्ग कमजोर हो गया है। लोगों को आशंका है कि विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो भारी वाहन गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का निदान कराएंगे : डीएम
जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। वह विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का निदान करने का प्रयास कर रहे हैं।

बिजनौर : धामपुर में राजपुताना रिसोर्ट के पास भारी बारिश के चलते मिट्टी के बहने से खोखला हुआ हाईवे 7- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें