फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति में ही छपेंगी गन्ना परिचयां, विभाग ने खरीदे दो बड़े प्रिंटर,चार कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समिति मेें ही छपेंगी पर्चियां
विज्ञापन

धामपुर। देरी से गन्ना पर्ची मिलने की समस्या का समाधान होने जा रहा है। किसानों को समय से गन्ना पर्ची मिल जाएंगी। क्योंकि अब गन्ना पर्ची की छपाई धामपुर समिति पर ही होने जा रही है। गन्ना विभाग ने इसकी तैयारियां कर ली हैं और दो बड़े प्रिंटर तथा चार कंप्यूटर पर्चियों की छपाई कराने के लिए खरीद लिए गए हैं।
प्रिंटर और चार कंप्यूटरों को गन्ना समिति के हॉल में लगवा दिया गया है। प्रयास है कि किसानों की मांग पर गन्ना पर्चियों को अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी में छापा जाए। बीते साल गन्ना पर्चियों को छपवाने की कमांड मेरठ से होती है। जिले में तीन सेंटर बिजनौर, नगीना और नजीबाबाद पर्चियां छापने को बनाए गए थे। नगीना सेंटर से पर्चियों को लाने के बाद धामपुर क्षेत्र में किसानों को वितरण कराया जाता था। इसमें काफी परेशानी होती थी और किसानों को समय से पर्ची नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि गन्ना आयुक्त डाक्टर संजय भूसरेड्ड़ी ने वर्तमान गन्ना व्यवस्था को बेहतर बनाने को कुछ बदलाव किया है। गन्ना पर्ची छपवाने का कंट्रोल लखनऊ से होगा। लखनऊ से मेल आएगा, जिसमें इंडेक्स होगा कि गन्ना समितियों के किस मानक पर और कैसे गन्ना पर्चियों को छापना है। उसी आधार पर गन्ना समिति में लगे कंप्यूटर और प्रिंटर के जरिये पर्चियां छापकर किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। बीते वर्ष धामपुर, स्योहारा और अफजलगढ़ समितियों की गन्ना पर्चियों की छपाई नगीना सेंटर पर होती थी।
विज्ञापन

धामपुर में होगी तीन समितियों की गन्ना पर्चियों की छपाई: एससीडीआई
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक (एससीडीआई) अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि किसानों के गन्ना संबंधी डाटा सही कराने के बाद केंद्रीय मुख्यालय को भेज दिया गया है। प्रयास है कि इस बार किसानों को सिस्टम से आराम के साथ गन्ना पर्चियां मिलती रहें। गन्ना समिति और गन्ना विकास परिषद के सभी अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य में दिनरात लगे हैं। इस बार गन्ना पर्चियों को अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी में छापने का प्रयास किया जा रहा है। धामपुर गन्ना समिति में धामपुर, अफजलगढ़ और स्योहारा गन्ना समितियों की पर्चियों की छपाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें