फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी न होने से बैंक ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़(बिजनौर)। सीरवासुचंद की प्रथमा बैंक शाखा में कनेक्टिविटी न होने से बैंक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, शाखा प्रबंधक का कहना है की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। राजेश, रामपाल, अजय, बलजीत, फरीद, नईम ने बताया कि सर्व यूपी प्रथमा बैंक सीरवासुचंद में पिछले एक सप्ताह से कनेक्टिविटी की समस्या बनी है। लगातार कनेक्टिविटी न आने से बैंक कार्य लेनदेन, बैंक पासबुक एंट्री आदि कार्य प्रभावित हो रहे है। जिसके कारण कई बैंक ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इसमें उनके धन एवं समय की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, शाखा प्रबंधक खुशाल सिंह का कहना है कि सर्व यूपी एवं प्रथमा बैंक के विलय के चलते सर्वर में समस्या आ रही है। समस्या उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है । समाधान के प्रयास किये जा रहे है। जल्दी ही व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें