फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Wed, 04 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में यातायात जागरूकता माह के शुभारंभ पर डीएम विनोद पंवार ने कहा कि हमारे अलावा दूसरों का जीवन भी महत्वपूर्ण है। असुरक्षित और लापरवाही से वाहन चलाकर जीवन को यूं ही बर्बाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन



इंदिरा बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि वाहन चलाते समय यदि यातायात नियमों का पालन किया जाए तो हादसों की संभावना न के बराबर रह जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने, ट्रिपल राइडिंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई।

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने विद्यार्थियों से उनके परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी यातायात नियमों का पालन कराने की अपील की। सदर विधायक रुचि वीरा ने कहा कि यातायात नियमों के पालन चालक अपने साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित करते हैं। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना एवं चेयरमैन फरीद अहमद ने सभी से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की यातायात रैली को डीएम, एसपी, सदर विधायक रुचि वीरा ने झंडी   दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों के हाथों में यातायात नियमों का पालन करने संबंधी बैनर थे। रैली प्रदर्शनी, जजी, शास्त्री चौक, सिविल लाइंस, मुख्य डाकघर चौक से होकर विकास भवन जाकर समाप्त हुई। रैली में मॉडर्न ऐरा, माउंट लिट्रा जी स्कूल, जीआईसी, जीजीआईसी, केपीएस, आरजेपी आदि के विद्यार्थियों ने भाग लिया। टीएसआई प्रदीप कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें