फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनेड़ा के स्कूल को मुख्यमंत्री देंगे इनाम

Sun, 04 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम भनेड़ा का प्राथमिक विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शिक्षकों की मेहनत के चलते विकास क्षेत्र किरतपुर के प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा प्रथम को विद्यालय पुरस्कार योजना के लिए चुना गया है। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल को एक लाख 20 हजार का नगद पुरस्कार शिक्षक दिवस पर दिया जाएगा। पुरस्कार लेने के लिए े प्रधानाध्यापक असद जुबैर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2015 में विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिले के एक-एक विद्यालयों को अच्छा कार्य करने पर एक लाख 20 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। स्कूलों का चयन करने के लिए सरकार द्वारा 30 बिंदु निर्धारित किए गए थे, जिनमें स्कूलों में शिक्षा का स्तर, पिछले तीन वर्षों में बच्चों का नामांकन, स्वच्छता, खेल, स्कूल में कराई जाने वाली  गतिविधि, यूनिफॉर्म आदि पर स्कूलों का चयन होना था। प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो स्कूल चिह्नित किए गए थे। बाद भी डीएम द्वारा गठित की गई थी। डीएम द्वारा गठित टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया था। प्रधानाध्यापक असद जुबैर के मुताबिक वर्ष 2012 में स्कूल में बच्चों का नामांकन 150 था। 
प्रत्येक वर्ष बच्चों का स्कूल में नामांकन बढ़ा है। वर्तमान शिक्षा सत्र में प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा प्रथम में 200 छात्र छात्राएं पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षा का स्तर उठाने में उनके सहयोगी शिक्षिकाओं में शबानानूर, प्रिया सचदेवा, रीना रानी शर्मा व नाहिद अख्तर अंसारी का भरपूर सहयोग रहा है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस पर लखनऊ के गन्ना विकास भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल को एक लाख 20 हजार रूपए का चेक दिया जाना प्रस्तावित है। शिक्षक दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। 
बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा प्रथम को विद्यालय पुरस्कार योजना के लिए चुने जाने की पुष्टि की है।

बीईओ ने स्कूल लिया था गोद 
प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा प्रथम को विद्यालय पुरस्कार योजना के लिए चुने जाने में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार की भी अहम भूमिका  रही है। इस विद्यालय को दो वर्ष पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार  ने  गोद लिया था, तभी से स्कूल में शैक्षिक कार्यों की गतिविधियां बढ़  गई थी। गौरतलब है कि बीईओ शिव कुमार को शिक्षा में सुधार कार्यों  के लिए दो वर्ष पूर्व तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी सम्मानित कर चुकी हैं। 


पीसी चक्रवर्ती को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित 
बिजनौर में शिक्षक दिवस पर जिले के एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तो दो शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली में कल राष्ट्रपति शिक्षक पीसी चक्रवर्ती को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। जिले के तीन शिक्षकों को प्रदेश व देश की राजधानी में सम्मानित किया जाएगा। विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर मोहिउददीन उर्फ जंदरपुर के प्रधानाध्यापक पी सी चक्रवर्ती को राष्ट्रीय पुरस्कार 2015 से राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से दो शिक्षकों को राज्य पुरस्कार मिलेगा। ब्लॉक अफजलगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर गांवडी के सहायक अध्यापक श्याम सिंह व उच्च प्राथमिक विद्यालय आसफाबाद चमन की सहायक अध्यापिका राजेश्वरी देवी को राज्य अध्यापक पुरस्कार से लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। दोनों लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। बीईओ अजय कुमार ने शिक्षक पीसी चक्रवर्ती तथा ब्लॉक अफजलगढ़ के बीईओ सुभाष चंद्र ने श्याम सिंह व राजेश्वरी देवी को पुरस्कार के लिए चयन होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें