फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गहरी हैं तेल के खेल की जड़

विज्ञापन
बिजनौर के गांव सिरधनी में लगा अवैध पेट्रोल पंप। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिले में गहरी हैं तेल के खेल की जड़ें
विज्ञापन

बिजनौर। जिले मेें तेल के खेल की जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अवैध पंपों का मामला खुल जाने के बाद भी तेल की बिक्री हो रही है। मंगलवार को सिरधनी में एक बायो पंप पर तेल बेचा जाता रहा है। यूं तो विभाग नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का दावा कर रहा है लेकिन अन्य कई पर मेहरबानी साफ झलक रही है।
जिला मुख्यालय से सिरधनी गांव चंद किलोमीटर की दूरी पर है। इस गांव में किसान बायो फ्यूल के नाम से पंप महीनों पहले पंप लगा था। इस पंप पर मंगलवार को भी डीजल और पेट्रोल की बिक्री धड़ल्ले से होती रही। हालांकि जिला पूर्ति अधिकारी जिले के सभी अवैध पंपों को बंद कराने और नौ एफआईआर दर्ज कराने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में सिरधनी में पंप पर तेल बिक्री होना, विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एक साल के भीतर विभागीय मिलीभगत के चलते जिले में अवैध पेट्रोल पंप खोले जाने का खेल शुरू हुआ था। एक-एक कर दो दर्जन से अधिक पंप खुल गए। पिछले दिनों लोगों ने शिकायत की तो कुछ जगहों पर छापामारी करते हुए पेट्रोल पंप बंद कराए गए थे। कुछ दिनों बंद रहने के बाद ये फिर से चालू हो गए थे।
आखिर किसकी शह पर चल रहा पंप
सिरधनी के साथ साथ एक पंप हल्दौर के ग्रामीण इलाके में भी चल रहा है। अब सवाल उठता है कि आखिर किसकी शह पर यह पंप चल रहे हैं, जबकि आपूर्ति विभाग सभी को बंद कराने का दावा कर रहा है। वहीं बंद होने वाले सभी मामलों में कार्रवाई नहीं हुई है। किरतपुर क्षेत्र में आठ पंप चल रहे थे, जिनमें दो पर आपूर्ति विभाग ने छापामारी की थी लेकिन रिपोर्ट सिर्फ एक पर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर उखड़ चुकी हैं मशीनें
तेल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बिक्री में रिश्वत को लेकर मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी गिरफ्तार हुए तो अपने यहां भी हड़कंप मचा था। रविवार और सोमवार को ही तीन पंपों की मशीन उनके संचालक उखाड़ ले गए थे। सूत्रों की मानें तो अभी दूर दराज में कई पंप चल रहे हैं।
वर्जन...
सिरधनी में पंप चलने की जानकारी नहीं है। मैं अभी बाहर हूं, लौटते ही रिपोर्ट दर्ज कराकर इन्हें जेल भिजवाया जाएगा।
- ध्रूव राज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें