फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाम की डगर, तीन घंटे में पूरा हो पाया 10 किमी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जाम से लोगों का सफर मुश्किल हो गया। जी हां, बृहस्पतिवार को नूरपुर रोड से बिजनौर डिपो तक 10 किलोमीटर का रास्ता तय करने में तीन घंटे लग गए। हाईवे पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। शाम तक यही हालात बने रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिजनौर बाईपास से हल्दौर में बालकिशन चौराहे तक करीब 17 किलोमीटर लंबा जाम दोपहर तीन बजे तक लगा रहा। जाम लगा होने से पूरे दिन राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवरात्रि के बाद रास्तों में रुके हुए ट्रकों को जाने की अनुमति दी गई। एक साथ बड़ी संख्या में ट्रकों के संचालन से बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विवेक कॉलेज से बिजनौर बस अड्डे की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। बृहस्पतिवार को जाम लगने से रोडवेज बस को यह दूरी तय करने में करीब तीन घंटे गए। इस दौरान रेंगते हुए वाहन आगे बढ़े। ट्रक, कार, रोडवेज बस, बाइक सहित अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में फंसने से हजारों लोगों को परेशानी हुई। शहर के बाहर सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों के संचालन से यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई।
विज्ञापन

- सभी मुख्य मार्गों पर जगह-जगह रुके रहे वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सभी मार्गों पर जगह-जगह वाहन रुके खड़े रहे। नूरपुर, हल्दौर, धामपुर में वाहनों की जगह-जगह लंबी-लंबी कतार लग गई। धीरे-धीरे वाहनों को रवाना किया गया। लेकिन, बिजनौर से हल्दौर तक एकसाथ लंबा जाम लगा रहा।
बैराज रोड पर भी लगा जाम
बृहस्पतिवार को बैराज रोड पर भी जाम लगा। इस मार्ग पर ट्रक खराब हो गया था। जिससे लोगों को सुबह से आवागमन में परेशानी हुई। इसके बाद रुके हुए ट्रकों का संचालन शुरू होने से जाम बढ़ गया। जिससे लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें