फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलालाबाद से धनौरा तक मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
जलाबाबाद से आदर्शनगर जाने वाला बदहाल मार्ग। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। जलालाबाद से लालूवाला धनौरा और आदर्शनगर जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। एक किलाेमीटर तक मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। क्षेत्र के दो ऑयल डिपो के टैंकर सहित क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद फ्लाईओवर के साइड मार्ग से गांव लालूवाला धनौरा और आदर्शनगर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब एक किलोमीटर का संपर्क मार्ग बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और डामर उखड़ने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग से आदर्शनगर स्थित ऑयल डिपो के टैंकर, बड़े वाहन और क्षेत्रवासियों के वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे क्षेत्र का कूड़ा भी डाला जा रहा है।
क्षेत्रवासी सुरेंद्र कुमार, मो.शादाब, याकूब अंसारी, रईस अहमद, अरशद अंसारी का कहना है कि मार्ग पर धूलयुक्त और दूषित वातावरण रहने से लोगों को आवागमन प्रभावित है। क्षेत्रवासियों ने कई बार प्रशासन से मार्ग निर्माण की मांग की, लेकिन मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आदर्शनगर, गांव धनौरा, जलालाबाद के लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर, जलालाबाद-कल्हेड़ी संपर्क मार्ग भी मरम्मत के बाद फिर से बदहाल हो चुका है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें