फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभी तक कम है कोरोना संक्रमण की दर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अभी तक कम है कोरोना संक्रमण की दर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में संक्रमण की दर .10 प्रतिशत से भी कम है। इतनी संक्रमण दर सामान्य से भी कम होती है, लेकिन अगर यह स्थिति विकट हुई तो जिलेवासियों की जान पर बन आ सकती है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करके ही संक्रमण दर को काबू में किया जा सकता है। हालांकि लोग गाइडलाइन का पालन कम ही कर रहे हैं।
आमतौर पर कोरोना की संक्रमण दर पांच से सात प्रतिशत तक होती है। यानि कोरोना की जांच कराने वाले 100 में से पांच से सात लोगों में संक्रमण निकल सकता है। कोरोना की पुष्टि के लिए जांच और इससे बचने के लिए गाइडलाइन का पालन, टीकाकरण ही विकल्प रहते हैं। जांच कराने के लिए सरकारी व निजी संस्थानों में हर रोज सैंपल आ रहे हैं। जांच में जिले में कोरोना की संक्रमण दर .10 प्रतिशत से भी कम आ रही है जो सामान्य से कई गुना कम है। संक्रमण को कम रखने के लिए लोगों को गाइडलाइन का पालन करना ही होगा। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण की दर बहुत ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि यह अब तक पुष्ट नहीं हो पाया है कि नया वैरिएंट जिले में आया है या नहीं। कोरोना के केस तो जिले में मिल ही रहे हैं। ऐसे में दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन और टीकाकरण का महत्व बहुत बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार जिले में संक्रमण की दर बहुत कम है। जिन्हें कोरोना है, उन्हें कोई लक्षण भी नहीं आया है। लेकिन, जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण से बहुत जागरूक रहना चाहिए। सभी भीड़ में जाने से बचें और मास्क लगाकर रखें।
तिथि जांच संक्रमित
01 जनवरी 1432 04
02 जनवरी 1145 00
03 जनवरी 1518 04
04 जनवरी 1893 02
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें