बारिश ने विकास कार्यों की रफ्तार रोकी
धामपुर। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण विकास कार्यों की गति धीमी हो गई है। नगीना चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क के सौंदर्यीकरण का काम रुक-रुक कर हो रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से नगर के विकास कार्य की गति धीमी हो गई है। नगर पालिका ने करीब 50 लाख की लागत से अलग-अलग स्थानों पर चार अत्याधुनिक शौचालयों की स्थापना की है। अभी आठ स्थानों पर और अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण होना है। महात्मा ज्योतिबा फुले पाक के सौंदर्य करण का काम तेजी से चल रहा है। करीब के 27 लाख रुपए की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार हो रहा है। लेकिन बारिश की वजह से कार्य की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया द्वारा करीब 22 लाख की लागत से संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा की स्मृति में शिवाजी पार्क में बने पुस्तकालय और उनकी स्थापित प्रतिमा को अत्याधुनिक तरीके से स्थापित कराने के लिए टेंडर हो चुका है । लेकिन बारिश की वजह से अभी काम शुरू नहीं हो सका है। वर्षा काल खत्म होने के बाद काम तेजी से होगा।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर को भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत आगामी सत्र में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिए पालिका परिषद धामपुर की ओर से छह छोटे हाथी वाहन, एक दर्जन रिक्शा और अन्य व्यवस्थाएं जुटाई हैं। पालिका अध्यक्ष ने नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।