जिला पुस्तकालय बदलने की प्रक्रिया शुरू
बिजनौर। जिला पुस्तकालय को दुष्यंत कुमार वाचनालय में बदले जाने की कवायद तेज हो गई है। जिसके लिए डीएम ने पुस्तकालय समिति की बैठक बुला ली है। बैठक में बदलाव पर चर्चा की जानी है। दुष्यंत कुमार त्यागी के बेटे आलोक त्यागी ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया है।
शुक्रवार को डीएम ने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में स्थित जिला पुस्तकालय की समिति की बैठक बुलाए जाने के आदेश दिए। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को सूचना भेजने के लिए अधिकारियों से भी कहा है। उम्मीद है कि जल्द ही बैठक होगी। बता दें कि जिलाधिकारी ने पुस्तकालय को दुष्यंत कुमार वाचनालय के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जब इसकी जानकारी दुष्यंत त्यागी के बेटे आलोक त्यागी को लगी तो उन्होंने इस प्रयास पर आभार जताते हुए इसकी सराहना की।
आलोक त्यागी ने फोन पर बताया कि यह प्रयास सराहनीय है। वह खुद भी जल्द ही बिजनौर आएंगे और इस पर चर्चा करेंगे।
जल्द बुलाई जाएगी बैठक : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जल्द ही जिला पुस्तकालय समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें बदलाव पर चर्चा होगी। इसके बाद इस पर शीघ्र काम शुरू कराया जाएगा।