पुजारी को बेहोश कर मंदिर में चोरी
जलीलपुर( बिजनौर)। गांव स्याली के मंदिर के पुजारी को बेहोश कर 50 हजार से ज्यादा की नकदी व मोबाइल लेकर चोर फरार हो गए। चोरों ने परेशानी बताकर मंदिर में रात में आसरा लिया था।
चांदपुर के गांव स्याली के बाहर बने मंदिर में लंबे समय से महाराज गोपालदास रह कर पूजा-अर्चना करते हैं। गोपालदास के अनुसार वह रोज की तरह मंदिर में आराम कर रह रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे चार लोग मंदिर में आए और बताया कि उनकी भैंस खो गई है, उसको ढूंढते ढूंढते यहां तक आ गए हैं। अपना गांव बहुत दूर बताकर भूखे व थके होने की बात कहकर मंदिर में रुकने के लिए कहा।
महाराज से उन्होंने कहा कि वे पीयेंगे। महाराज ने बताया कि चाय पीने के बाद उन्हें क्या हुआ कुछ पता। सुबह होने पर ग्रामीणों ने गोपालदास को तख्त पर बेहोश पड़ा देखा। प्रधान जसराज सिंह ने पुलिस को सूचना दी। महाराज गोपालदास ने बताया कि मंदिर के लिए चंदा किए गए करीब 50 हजार रुपये, एक रसोई गैस सिलिंडर, दो मोबाइल आदि के साथ ही दानपात्र का ताला तोड़कर सब पैसा लेकर फरार हो गए। एसओ चांदपुर व सीओ चांदपुर ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी की।