बिजनौर में वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोडे़ जहां प्रेम का इजहार करने में लगे थे। युवा शक्ति ने वैलेंटाइन डे को अलग तरीके से मनाया। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों को फूल अौर शॉल भेंट किए ।
वैलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल अपने प्रेम को इजहार करते है। पर युवा शक्ति इस दिन को अलग तरीक से मना रही है। युवा शक्ति के संयोजक सौरभ सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। और सिविल लाइन की ओर चल दिए। कार्यकर्ताओं को रास्ते में जो भी रिक्शा में बैठे या पैदल जाते बुजुर्ग मिले उन्हे रोककर कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल देकर व पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जरूरतमंदों को शॉल भेंट किए।
बाजार में दुकानदारों को गुलाब का फूल भेंट किए गए। युवा शक्ति की टीम मलिन बस्तियों में गई तथा वहां भी जरूरतंमदों को शॉल व फूल दिए। बुजुर्गों ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। युवा शक्ति के कार्यकर्ता इसके बाद शहर में कई जगह घूमे। सौरभ सिंघल के मुताबिक करीब ढाई सौ बुजुर्गों को गुलाब का फूल व शॉल दिए गए। टीम में हर्ष टांक, जावेद चौधरी ,चिराग सेठी, निशांत चौधरी, सरफराज आदि शामिल रहे।