फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते समय वैन में लगी आग

Sun, 14 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट में हाईवे पर एक मारुति वैन चलते-चलते जल उठी। चालक मामूली रूप से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुहल्ला कायस्थान निवासी सरताज ने वह कार सुधारने का काम करता है। रविवार की देर शाम वैन को ठीक करने के बाद वह हाईवे पर ट्राई कर रहा था।
विज्ञापन


रामसहायवाला की चुंगी के पास हाईवे पर वैन चलते समय शार्ट सर्किट से जल उठी। आग की लपटों को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। चालक बामुश्किल जलती कार से बाहर निकला। आग की लपटों की चपेट में आने से उसका हाथ झुलस गया। जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंचती वैन पूरी तरह जल चुकी थी। लोगों ने चालक को  निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि वैन पेट्रोल चालित है। संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी है।  


फायर लाइनें जलाने का काम शुरू
कालागढ़ में उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के अनुसार वन में तेजी से फायर लाइन कटान और फुकान का काम चल रहा है। उन्होंने गश्ती दलों से वन में सतर्कता बरतने को कहा। अभी से ही वन को आग से बचाने के लिए कालागढ़, ढेला और झिरना में फायर लाइनें जलाई जा रही हैं। कालागढ़ में सूखा स्रोत, धारा, केंद्रीय कॉलोनी आदि में फायर लाइनें जलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


चौहड़वाला में झोपड़ी फूंकी
अफजलगढ़ में गांव चौहड़वाला के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात व्यक्तियों पर रंजिशन खेत पर पड़ी झोपड़ी फूंकने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसकी गेहूं व बरसीम की फसल भी जोत दी। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल को खतरा बताते हुए एसपी से जांच कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

गांव चौहड़वाला के याकूब पुत्र इस्लामुद्दीन ने एसपी से की शिकायत में बताया कि वह खेत पर झोपड़ी डालकर रहता है। झोपड़ी में ही उसके पशु बंधे रहते हैं। आरोप है कि शनिवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। आंख खुलने में पर उसके होश फाख्त हो गए।
  आग लगने  पर बामुश्किल उसने झोपड़ी में बंधे पशुओं को बाहर निकाल। आग लगने से से उसकी पशुशाला में रखी चारपाई, बिस्तर जलकर स्वाह हो गया। आरोप है कि आग लगने पर जब वह घर चला गया तो आरोपियों ने उसकी गेहूं व बरसीम की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया।

 उसके आगे गेहूं के दाने का भी संकट गहरा गया है।
 पीड़ित ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर संदिग्धता जाहिर करते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी जान के पीछे पड़े हैं। कई बार पहले भी हमला कर चुके हैं।
 पीड़ित ने एसपी से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, कोतवाल अजय गौतम का कहना है कि तहरीर मिल गई है। उन्होंने कहा जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें