फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जल्द चालू होगा गंगा पर पीपे का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। गंगा नदी के पार बसे खादर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। राजारामपुर के सामने गंगा नदी पर बनने वाले पांटून (पीपे के पुल) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शासन की ओर से बजट मुहैया कराने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पांच नवंबर से पुल बांधने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही पुल बनकर आवागमन के लिए चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

पीपे का पुल बनने से खादर क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। किसान गंगा पार स्थित अपने खेतों से गन्ना और अन्य फसलों को आसानी से मंडावर क्षेत्र में ला सकेंगे। अभी गंगा पार जाने और आने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। पुल चालू होने से किसानों के साथ मजदूरों को भी आवागमन और रोजगार में सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा शुक्रतीर्थ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह मार्ग सुविधाजनक रहेगा। इस रास्ते से दूरी कम होने के कारण लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रत्येक वर्ष किसानों की सुविधा को देखते हुए नवंबर माह में पीपे के पुल का निर्माण कराया जाता है। बरसात का मौसम शुरू होने पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल को खोलकर हटा दिया जाता है। ठेकेदार प्रफुल्ल ने बताया कि पांच नवंबर से पुल बांधने का काम शुरू करा दिया गया था। करीब एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा कर पुल को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

खादर के किसानों के लिए बनाना होगा स्थाई पुल
राजारामपुर के सामने गंगा नदी पर हर साल लोहे के पीपों का पुल गन्ने के सीजन में बंधता है और बरसात में खुलता है। इससे क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। किसान हरिओम, जगमोहन शर्मा, विनोद कुमार आदि का कहना है कि किसानों को स्थाई रूप से राहत देने के लिए इस पुल को स्थाई पुल बनाना चाहिए। अस्थाई पुल से खादर पार खेती करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें