फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस ने सैनिक घर में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस ने सैनिक घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन

किरतपुर। क्षेत्र के गांव में दो पक्षों के विवाद में दबिश देने गई किरतपुर पुलिस ने सेना के जवान के घर में तोड़फोड़ की और उसके परिजनों के साथ भद्रता की। उल्लेखनीय है कि इस मामले में किरतपुर थाने के दरोगा और भाकियू नेता दिगंबर सिंह की तकरार का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दिगंबर सिंह सहित 30 भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सेना के जवान के घर में तोड़फोड़ करने की घटना की भाकियू सहित अन्य संगठनों ने निंदा की है।
विज्ञापन

गांव रतनपुर में दो किसान परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में किरतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। बुधवार को रात किरतपुर पुलिस रतनपुर निवासी निक्की पुत्र राजेंद्र के घर दबिश देने पहुंची। निक्की का भाई नितिन सेना का जवान है और जयपुर में तैनात है। निक्की के न मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों के साथ अभद्रता की और घर का कीमती सामान तोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया। मामले की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गांव रतनपुर पहुंचकर सैनिक के परिजनों ने वार्ता की। क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर जनता में भारी रोष है। किसान यूनियन के एक नेता ने बताया कि भाकियू के न्याय पंचायत अध्यक्ष शहापुर सुक्खा अरविंद राजपूत को भी पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर उठाकर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें