फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने खूब दिखाया जोश

Sat, 19 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग में नूरपुर के पिंटू  बालिका वर्ग में किरतपुर की अफीफा, जूनियर बालक वर्ग में नूरपुर के हर्ष और बालिका वर्ग में देवमल की नाजरीन चैंपियन बनी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेहरू स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शहरूमा, शहाना, दिव्या, लंबी कूद में शहाना, आंचल, दिव्या क्रमश: प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। राष्ट्रीय एकांकी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरकथल माधो की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

 बालक संवर्ग की 400 मीटर दौड़ में पिंटू, यतेंद्र, सुखदेव, लंबी कूद में पिंटू, ओमकार, शिवम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नाजरीन, मोनिका, अफशा, 600 मीटर दौड़ में मुस्कान, मोनिका, गौरी, गोला फेंक में नैनसी, विशाखा, शहना, चक्का फेंक में जोशीना, शहना और निकेता ऊंची कूद में प्रियंका, मानसी, शिवानी, लंबी कूद में आंचल, टीना और मोनिका ने  क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 
 कबड्डी में नूरपुर की टीम प्रथम और मोहम्मदपुर देवमल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल में अल्हैपुर की टीम प्रथम व मोहम्मदपुर देवमल की टीम दूसरे स्थान पर रही। हैंड बॉल में अल्हैपुर और बास्केटबॉल में किरतपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। 
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जुबैर अली, परमजीत सिंह और अमित कुमार, 600 मीटर दौड़ में जुबैर अली, अमित कुमार,  शाकिब अली, गोला फेंक में हर्ष, लवली, अंकित, चक्का फेंक में ओमकार, अंकित कुमार, लवली, ऊंची कूद में अजय कुमार, ओमकार , आशीष , लंबी कूद में उदयवीर, जुबैर और अभिषेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
बालक वर्ग की कबड्डी में नूरपुर की टीम प्रथम और हल्दौर की टीम दूसरे स्थान पर रही। कुश्ती में लुकमान, साहिब, गौरव, शशि, रोहित, सचिन, देव और विशाल विजयी रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीएसए महेश चंद्र , खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार, इश्क लाल, अजय कुमार, देशराज वत्स, शिव कुमार, डीसी रासु कुमार, विजय पाल यादव, उमा पाल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें