फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस में प्रदर्शन करतीं अफजलगढ़ क्षेत्र की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर तहसील दिवस में दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अफजलगढ़ क्षेत्र की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कच्ची शराब की बिक्री ने उनकी जिंदगी की तबाही मचा रखी है। शिकायत के बावजूद कच्ची शराब की पाबंदी पर रोक नहीं लग रहा है। तहसील दिवस में 208 शिकायतों में से केवल सात का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कराय
विज्ञापन

अफजलगढ़ की समाज सुधार जनहित समिति की महिलाओं ने संतोष देवी के नेेतृत्व में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए महिलाएं पिछले कई महीने से आंदोलन कर रही हैं। प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। कच्ची शराब पीने से अब तक सैैकड़ों परिवारों की जिंदगी तबाह हो चुकी है। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के खूब सिंह, सुभाषचंद सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। गांव हिरनपुरा के कुलदीप सिंह आदि ने राशन डीलर पर राशन को ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें