फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जून में ओवरब्रिज का संचालन शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कस्बे में पानीपत-खटीमा हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य अंतिम दौर में है। जून में ओवर ब्रिज के ऊपर से यातायात शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

कस्बे में 792 मीटर लंबा ओवरब्रिज बन रहा है। यह ओवर ब्रिज जनपद का सबसे लंबा ओवरब्रिज है। इसका निर्माण पिछले लगभग तीन सालों से चल रहा है। धीमे निर्माण को लेकर कई बार व्यापार संगठन तथा कस्बेवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। ओवरब्रिज में केवल सड़क बनाने का काम शेष वह गया है। सभी गार्डर रखे जा चुके हैं। लाइन शिफ्टिंग का काम भी पूरा हो गया है। ओवरब्रिज पर पहुंच मार्ग के बनने का काम शेष है। जिस पर काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। निरीक्षण का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही ओवरब्रिज के ऊपर सड़क बनाने का काम किया जाएगा। मई तक ओवरब्रिज पर यातायात शुरू हो जाने की संभावना है।
कस्बे में जाम से मिलेगी निजात
ओवरब्रिज शुरू न होने के चलते कस्बे में ट्रैफिक जाम की आम समस्या रहती है । नहटौर मार्ग पर तथा नजीबाबाद तिराहे पर भारी भीड़ रहती है। ओवर ब्रिज शुरू होने के साथ ही जाम की समस्या से कस्बेवासियों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें