धाम से पड़ा है धामपुर का नाम
धामपुर। धामपुर का नाम धाम से पड़ा है। धाम का मतलब पवित्रता से है और जहां पर पवित्रता होती है वहीं पर कमल का फूल चढ़ता है, इसलिए प्रदेश में भगवा सरकार को फिर से सत्ता में लाने को कमल को चुनें और सरकार बनाने में योगदान दें। यह बातेें सीएम योगी ने कहीं। उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की।
बृहस्पतिवार को सीएम योगी ने धामपुर में विनायक मंडप में पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरने का काम किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्या मंदिर इंटर कालेज मार्ग स्थित परिवारों के लोगों से जनसंपर्क कर वोट मांगेे।
धर्म में राजनीति नहीं, राजनीति में धर्म का होना जरूरी : महंत राधेश्याम व्यास
धामपुर। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को विनायक मंडप में संपन्न हुए प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में सीएम से पहले निवर्तमान विधायक अशोक राणा, प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा विधान सभा प्रवासी प्रभारी/ भगवान परशुुुुराम परिषद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशिक, जिला प्रवासी प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री, शिवकथा मर्मज्ञ सम्राट श्रीराम मंदिर पीठाधीश्वर महंत राधेश्याम व्यास महाराज, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, विधान सभा प्रभारी मनोज सिवाच, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी, जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिना समर्थन मांगा। महंत राधेश्याम व्यास ने रामायण की चौपाइयों के माध्यम से जनता को बताया कि धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए। पर राजनीति में धर्म का होना जरूरी है। उन्होंने मोदी और योगी के राज की सराहना की। संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र चौहान ने किया। इस मौके पर डा. एनपी सिंह, नीरजा सिंह, आशीष शर्मा, डा. शंकर लाल शर्मा, एनडी गहलौत, राघव शरण गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, लवी शर्मा, मोहित कुमार, उदित नारायण, सोनू, नीरज प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुुख क्षमा हेमलता चोहान, एमडी विजयाल सिंह, पंकज कुमार शर्मा, ज्योति सिंह, संध्या सिंह, अनीता चौहान आदि रही। इस मौके पर गैर दलों से आए कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा ग्रहण की।