फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की छतों को किराए पर देगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों की छतों को किराए पर देगी पालिका
विज्ञापन

धामपुर। आय बढ़ाने के लिए पालिका किराए पर दी आराजी व रेलवे स्टेशन मार्ग, पंजाबी कालोनी, पंजाबी मार्केट और मुख्य डाकघर के सामने दुकानों की खाली पड़ी छतों को भी किराए पर देगी। बोर्ड की बैठक में सदन में यह प्रस्ताव पास हुआ है। इससे पालिका की करीब तीन करोड़ रुपये सालाना आय में वृद्धि होगी। आय के बढ़ने से पालिका सीमा में विकास के कार्य होंगे। जिसका
पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने शनिवार को वार्ता में कहा कि पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि बोर्ड चाहता है कि धामपुर पालिका प्रदेश की अन्य पालिकाओं में एक मॉडल के रूप में विकसित हो। इसके लिए वह सदस्यों के साथ अगले सप्ताह लखनऊ में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री से संपर्क कर प्रस्तावित कामों के हिसाब से धन की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पालिका की आय बढ़ाने के लिए किराए की आराजी और दुकानों की खाली पड़ी छतों को किराए पर दिया जाएगा। आराजी पर अतिक्रमण न हो और छतों को कोई दुरुपयोग न कर सके। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रस्ताव को बोर्ड ने 10 फरवरी को सदन में पास किया है। इससे पालिका को हर साल करीब ढाई से तीन करोड़ की अतिरिक्त आय होगी। इसके अलावा मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा नई सराय में स्थित डिवाइडर पर 10 स्ट्रीट पोलों पर 45 वाट की एलईडी लगाई जाएंगी। जिस पर करीब सात लाख का खर्च आएगा। नगर में खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत का काम भी जल्द ही चालू होगा। करीब सवा दो लाख रुपये से ई रिक्शा खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

50 से अधिक दुकानों की छतों को दे रखा है किराए पर
धामपुर। पालिका के संपत्ति बाबू विशाल कुमार ने बताया कि पालिका की ओर से पहले भी मुख्य डाकघर, रेलवे स्टेशन मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग पर स्थित 50 से ज्यादा दुकानों की छतों को किराए पर दे रखा है। इससे साल में करीब 60 से 70 हजार से ज्यादा ही पालिका को आय होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें