बाबा दीप सिंह का जन्मदिन मनाया
अफजलगढ़। गांव प्रेमपुरी स्थित भूरी वाले बाबा के डेरे पर धन-धन बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखंड साहब का पाठ किया गया। कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड की टीमें भाग ले रही हैं।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ बाबा जग्गा सिंह व पंजाब से आए अन्य अतिथियों, कोतवाल नरेश कुमार ने किया। पहला मैच कुकशेर पंजाब तथा खैरीखत्ता राणा साहब के बीच खेला गया। इसमें कुकशेर पंजाब ने 33 अंक प्राप्त किए। खैरीखत्ता राणा साहब ने 49.5 अंक प्राप्त कर विजय हासिल की। दूसरा मैच मेहंदीपुर पंजाब तथा सतलानी साहब पंजाब के बीच खेला गया। इसमें मेहंदीपुर ने 40 अंक तथा सतलानी साहब पंजाब ने 47.5 अंक प्राप्त कर विजय हासिल की।
टूर्नामेंट के दौरान रेफरी गुरमुख सिंह, बूटा सिंह, रणजीत सिंह, सनी सिंह आदि रहे। गुरबचन सिंह, मोहम्मद गौरी ने कॉमेंट्री की। इस दौरान कुलदीप सिंह भुल्लर, बाबा अवतार सिंह, राजवीर सिंह, अर्शदीप सिंह, गुलजार सिंह, जसविंदर सिंह, जसवंत सिंह, सरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, छिंदा सिंह, जोगेंदर सिंह, बलकार सिंह का सहयोग रहा।