फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना प्रजाति 15023 के जनक को मिल प्रशासन ने किया सम्मानित

विज्ञापन
नांगलसोती के बरकातपुर चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने की फसल को देखते गन्ना विशेषज्ञ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गन्ना प्रजाति 15023 के जनक को मिल प्रशासन ने किया सम्मानित
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में गन्ना प्रजाति 15023 के जनक और कीट रोग विशेषज्ञ को सम्मानित किया। गन्ना विशेषज्ञों ने गन्ने की अधिकतम पैदावार बढ़ाने के लिए कई उपाय भी बताए।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में करनाल से आए गन्ना प्रजाति 15023 के जनक डॉ. रविंद्र कुमार और गन्ना कीट रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके पांडे को मिल के गन्ना विकास महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि गन्ना प्रजाति 15023 नई प्रजाति है। इस गन्ना प्रजाति में रोग लगने की संभावना काफी कम है और इसकी पैदावार अन्य प्रजातियों के मुकाबले अधिक है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक रकबे में गन्ना प्रजाति 15023 को बोने की अपील की। कीट रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके पांडे ने गन्ने की पैदावार बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि मिल क्षेत्र के किसानों के खेतों में चोटी भेदक, शूट बोरर, काली चींटी का काफी प्रकोप दिखाई दे रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि इन रोगों से गन्ने की फसल को बचाने के लिए एक मिली इमिडाक्लोरोपिड को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर एक एकड़ में 300 मिली लीटर दवाई का स्प्रे करना चाहिए। कीटनाशकों के इस्तेमाल से ही इन रोगों पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस अवसर पर मिल के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें