फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेधावियों ने खूब पाए अंक, खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की छात्रा वंशिका ने विद्यालय में प्रथम और जिले में द्वितीय स्थान पाया। इसके अलावा सरा ने 96 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में द्वितीय, सूर्यांशिका व आदीया ने संयुक्त रूप से 95.6 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक 20 से ज्यादा छात्रों ने पाए। विद्यालय प्रबंधक अनिल चौधरी, प्राचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने छात्रों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

शतप्रतिशत रहा परिणाम : एएन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य मेराज अहमद ने बताया कि पीसीएम ग्रुप के पूर्वांश श्रीवाल व आर्ट स्ट्रीम से आरुषि सिंह ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। दृष्टि चौधरी ने आर्ट स्ट्रीम से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय स्थान पाया है।
अविका शर्मा ने स्कूल में पाया प्रथम स्थान : बिजनौर। डीडीपीएस बिजनौर के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा अविका शर्मा ने आर्ट वर्ग में 94.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। अभि विश्नोई पीसीएम वर्ग में 94.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व एजा खान कॉमर्श वर्ग ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर अच्छे अंक पाने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें