फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा पर बनाए जा रहे पुल का 57 फीसदी निर्माण कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर बनाए जा रहे फोरलेन पुल का 57 फीसदी काम हो चुका है। फिलहाल 80 कुओं का निर्माण पूरा कर लिया गया हैं, जिनमें 46 पिलर पर कैप भी बना लिए गए हैं। बरसात को चुनौती मानकर तेजी से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष के अंत तक बिजनौर बैराज के पास निर्माणाधीन पुल से आवाजाही सौगात मिल जाएगी, जोकि करीब पौने तीन किलोमीटर लंबा है। इस पुल में 126 कुएं बनाए जाने हैं, जिनमें 122 पर काम चल रहा है। हालांकि इनमें 80 कुएं बनकर तैयार हो चुके हैं। इन पर अब पिलर खड़े किए जा रहे हैं। 46 पिलर का निर्माण पूरा करने के बाद इन पर पियर कैप भी बना दिए गए हैं। कुछ पियर कैप के ऊपर गार्डर भी रखे जाने लगे हैं। इस पूरे पुल में 496 गार्डर रखे जाएंगे। गार्डर पर स्लैब डाले जाने के बाद पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। अब तक 356 गार्डर बना लिए गए हैं, जिन्हें पिलर पर रखा जाएगा।
फोरलेन हाईवे के लिए बन रहा पुल : पहले चरण में मेरठ से बहसूमा तक फोरलेन हाईवे तैयार कर लिया गया था। वहीं बिजनौर से नजीबाबाद तक भी सड़क फोरलेन में तब्दील हो चुकी है। उधर दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक और बिजनौर बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण में ही गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन

अगले साल के अंत तक नया फोरलेन पुल चालू होने के बाद बिजनौर गंगा बैराज पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी क्योंकि बैराज का पुराना पुल दो लेन का ही है। अगर कोई गंगा स्नान की तिथि आती है तो श्रद्धालुओं की भीड़ से बैराज पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें