फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विस में गूंजा डायलिसिस यूनिट में हुई युवक की मौत का मामला

Wed, 13 Aug 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में फुलसंदा निवासी सरफराज की मौत हो गई थी। अब यह मामला विधानसभा तक पहुंच गया है। विधानसभा सत्र के दौरान नगीना विधायक मनोज पारस ने डायलिसिस के दौरान युवक की मौत को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मेडिकल अस्पताल प्रशासन से डायलिसिस के दौरान युवक की मौत के मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने अव्यवस्थाओं की शिकायत पर 13 जून को मेडिकल अस्पताल में छापा मारा। यहां अव्यवस्था का अंबार मिला। डायलिसिस यूनिट पीपीपी मोड पर संजीवनी एस्केग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालित कर रही है। डायलिसिस के बीच में बिजली चली गई थी। इस दौरान जनरेटर में भी डीजल नहीं था। इस वजह से युवक सरफराज की डायलिसिस बीच में ही रुक गई थी। ऐसे में युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें