फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा बाजार, पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद रहा बाजार, पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। प्रशासन द्वारा रविवार को बाजार के लिए निर्धारित की गई साप्ताहिक बंदी और भीषण गर्मी का रविवार को बाजार में पूरा असर दिखा। बाजार में केवल चुनिंदा दुकानें ही खुलीं। भीड़ भी बहुत कम दिखी। अगर किसी ने बेवजह दुकान खोलने की कोशिश की तो पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं।
रविवार को प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया है। इस दिन केवल मेडिकल स्टोर के अलावा उन दुकानों को ही खुलने की अनुमति होती है जो लॉकडाउन के समय खुल रहीं थी। कुछ दिन पहले रविवार को भी दुकानदारों ने प्रशासन के निर्देश के खिलाफ दुकान खोलनी शुरू कर दी थीं तो पुलिस ने दुकानें बंद करा दी थीं। तब से इस नियम का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार ही दुकान खुलवाई जा रही हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर प्रशासन ने शेड्यूल का पालन कराने में पूरी ताकत लगा रखी है। रविवार को केवल फल व सब्जी के ठेले, मेडिकल स्टोर, किराने की दुकान ही खुलीं। बाकी बाजार बंद रहा। भीषण गर्मी के कारण रविवार को सड़कों पर भी लोगों की भीड़ बहुत कम रही। कहीं पर भी भीड़ या जाम जैैसे हालात नहीं दिखे। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार जो भी दुकानदार शेड्यूल से अलग दुकान खोलेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण मंडावर में बाजार की सभी दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल के नेतृत्व में बुधवार को झंडा पार्क शिव मंदिर प्रांगण में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक रविवार को मंडावर में साप्ताहिक बंदी रहा करेगी। इस अवसर पर मंडावर व्यापार मंडल अध्यक्ष गगन, संगठन मंत्री प्रशांत कुमार, प्रिंस गुप्ता, विपुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें