फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की शादी कराके महिला थाने से किया विदा

विज्ञापन
बिजनौर में महिला थाने से शादी के बाद प्रेमी युगल को विदा करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। आपसी मनमुटाव के चलते एक दूसरे से दूर हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने राजी करके शादी के बंधन में बांध दिया। परिजन व रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने आर्य समाज में शादी की। बाद में महिला थाने में उनकी उपस्थिति दर्ज कराकर विदा किया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव चांदपुर नौआबाद निवासी संजय कुमार (23) व गांव बाकरपुर गढ़ी निवासी वीर सिंह की बेटी सीमा ( 23) दो साल से हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी में करते हैं। इस दौरान दोनों में दोस्ती फिर प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। छह माह पूर्व दोनों में किसी बात पर मनमुटाव हो गया। सीमा गांव में अपने पिता के पास आकर रहने लगी। संजय कुमार फैक्टरी में नौकरी करता रहा। सीमा ने पुलिस अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी सारी कहानी बताई और इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।
अधिकारियों ने महिला थाने को सीमा का प्रार्थना पत्र भेजकर दोनों के बीच काउंसलिंग कराकर मनमुटाव दूर कराने को कहा गया। महिला थाने में तैनात दरोगा रमेश चंद दूबे ने प्रेमी युगल के परिजनों व रिश्तेदारों को बुलाया। प्रेमी युगल की काउंसलिंग कराकर दोनों के बीच मतभेद दूर कराए। दोनों एक साथ रहने पर राजी हो गए। बुधवार को दोनों के बीच समझौता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को साथ लेकर बिजनौर के आर्य समाज में दोनों की शादी कराई । इसके बाद दोनों को शादी के जोड़े में महिला थाने ले गए जहां दोनों की उपस्थित दर्ज कराकर उन्हें विदा किया गया। दोनों प्रेमी युगल कश्यप बिरादरी से है। शादी के बंधन में बंधने से दोनों बेहद खुश है। पुलिस के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें