फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन का करें पालन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की गाइडलाइन का करें पालन : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी को शासन से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनवार्य है।
डीएम ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए आवश्यक है कि विशेष सावधानियां बरती जाएं। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित कोविड इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, जिसके दूरभाष नंबर 01342-262031 तथा 01342-262295 हैं, जो 24 घंटे और सातों दिन क्रियाशील हैं। जिस पर चिकित्सक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपलब्ध हैं। डीएम ने जनसामान्य से आह्वान किया कि इस कंट्रोल रूम पर किसी भी समय कोरोना से बचाव, टेस्टिंग एवं परामर्श, टीकाकरण सहित कोरोना से संबंधित अन्य जानकारी और सुझाव उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। लोग घर एवं घर के बाहर मास्क का निश्चित रूप से प्रयोग करें तथा दो गज दूरी मास्क है जरूरी कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। इसी के साथ उन्होंने 45 साल से अधिक आयु के लोगों से शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कोरोना प्रोटोकॉल के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें