नहटौर में संवाद कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर में मुरादाबाद के मंडलायुक्त वेंकटेश्वर लू ने सरकारी अधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की नसीहत दी है।
नहटौर-नूरपुर मार्ग पर एक बैंक्वट हॉल में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सरकारी अधिकारी बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाए।
प्रयास करें कि एक भी पात्र व्यक्ति लाभान्वित होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सबसे कमजोर और दुर्बल व्यक्ति हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है। उसे ऊपर उठाना और समाज एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कार्ययोजना बनाकर योजनाबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। ताकि सभी कार्य पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्व रूप से सम्पन्न हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि अपने दायित्वों को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता एवं सेवाभाव के साथ अंजाम दें।
जिलाधिकारी जगतराज ने अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पूर्ण मानक और गुणवत्ता के साथ पहुंचाएं। विधायक ओम कुमार ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में एक ही दल की सरकार है।
दोनों सरकारों का प्रयास है कि जनोपयोगी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का भरपूर लाभ पात्र व्यक्तियों को पहुंचे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुखवीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एके गोस्वामी और अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक हीरालाल ने