फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिर पर था गुलदार...ट्रिगर दबाते रहे डिप्टी रेंजर, नहीं चली राइफल

विज्ञापन
विज्ञापन
एजाज अहमद
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। जिले में गुलदार के खौफ के बीच वन विभाग के पास संसाधनों की लाचारी सामने आई है। वन विभाग की टीम ग्राम खुशहालपुर मड़का में नक्श (6) पुत्र भूदेव कश्यप को मारने वाले गुलदार की तलाश में लगी थी। शुक्रवार देर शाम एक गुलदार यूकेलिप्टस के पेड़ पर बैठा नजर आया। पेड़ के नीचे खड़े विभाग के डिप्टी रेंजर गोविंद सिंह उसे भगाने को राइफल का ट्रिगर दबाते रहे लेकिन फायर नहीं हुआ। तीन बार कोशिश करने के बावजूद राइफल के नहीं चलने पर टीम को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

गुलदार ने 19 अगस्त की रात नक्श कश्यप को मार डाला था। वन विभाग की टीम क्षेत्र में दो पिंजरे लगाने और ड्रोन उड़ाने के साथ खेतों में गश्त कर गुलदार को तलाश रही है। डिप्टी रेंजर के साथ शुक्रवार की देर रात गश्त कर रही वन विभाग की टीम घटना स्थल से लगभग 150 मीटर दूर खुशहालपुर मड़का-घोसीपुरा मार्ग पर थी। तभी सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ पर गुलदार बैठा दिखाई दिया। सिर के ऊपर पेड़ पर बैठे गुलदार को भगाने के लिए डिप्टी रेंजर ने राइफल से हवाई फायर करने की तीन बार कोशिश की लेकिन फायर नहीं हुआ। सामाजिक वानिकी विभाग के पास जंगली जानवरों से स्वयं और ग्रामीण की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। विभाग के पास एक पुरानी राइफल, दो दोनाली बंदूक और 10 से 15 काफी पुराने कारतूस हैं। डिप्टी रेंजर का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में रेंजर और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

वहीं वन विभाग ने खुशहालपुर मड़का के घटना स्थल के निकट यूकेलिप्टस के उस पेड़ के पास पिंजरा लगाया है जहां टीम को गुलदार दिखाई दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें