फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तहसील में लेखपाल संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजनौर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। स्रोत संगठन
विज्ञापन
-भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप कार्रवाई प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन और भ्रष्टाचार विरोधी दल द्वारा की जा रही जाल बिछाकर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में 20 अगस्त को अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष त्रिपाठी के साथ हुई घटना का उल्लेख किया गया था। संघ ने इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने संबंधित मामले में उपलब्ध तथ्यों की जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने सीसीटीवी दृश्यों, प्रसारित वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की भी जांच की मांग की। संघ ने आरोप लगाया कि कई मामलों में शिकायत की सत्यता की पर्याप्त जांच नहीं होती। शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और लेखपाल की वास्तविक भूमिका की भी जांच नहीं की जाती। इसके बिना ही कार्रवाई की जा रही है। कई बार दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के आधार पर लेखपालों को फंसाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने मांग की कि यदि शिकायत झूठी पाई जाए तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन और संबंधित विभागों के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने की भी मांग की। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष गौरव चौधरी और सचिव पीतम सिंह सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।

बिजनौर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। स्रोत संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें