फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव के बाद दर्ज किया गया मुकदमा

Sat, 18 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते खाईखेड़ी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में कमालपुर खाईखेड़ी के ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तीन दिन पूर्व जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव कमालपुर खाईखेड़ी निवासी शाहनवाज के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगाें द्वारा सादिक का 14 जून को अपहरण कर जबरन घर ले जाकर उस पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का आरोप था कि युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक का विरोध करने पर युवक के परिजनों एवं उनके साथियों ने घटना को अंजाम दिया। शाहनवाज की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जिसमें तरावीह पढ़कर लौट रहे सादिक को आबिद एवं उसके परिजनों व साथियों द्वारा रंजिशन पकड़कर जबरन घर ले जाने तथा उस पर धारदार हथियार से हमला करने की तहरीर सौंपी। शाहनवाज  तहरीर में भाई सादिक के गंभीर चोटें आने तथा उसकी हालत गंभीर होने की बात कही। मोमिना, राशिदा, शहाना, आदिल, अफसाना, नूर मोहम्मद, विजयपाल, रामपाल, अजेंद्र सिंह आदि ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने आबिद, दिलशाद, इमरान, वारिस, कादिर, मो.हामिद के खिलाफ सादिक का अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें