फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज बस में बिजनौर से मुरादाबाद का सफर 85 रुपये महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ट्रैफिक डायवर्जन का असर अब रोडवेज यात्रियों की जेब पर भी पड़ने लगा है। रूट डायवर्जन होने से बिजनौर से मुरादाबाद की दूरी बढ़ गई है। ऐसे में अब मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले 85 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पहले रोडवेज बसें बिजनौर से नूरपुर होते हुए मुरादाबाद पहुंचती थीं। इस मार्ग की कुल दूरी करीब 97 किलोमीटर थी और यात्रियों से 134 रुपये किराया लिया जाता था। कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू होने के बाद बसों का संचालन नए मार्ग से किया जा रहा है। अब बसें बिजनौर से धामपुर, अफजलगढ़, काशीपुर, जसपुर और ठाकुरद्वारा होते हुए मुरादाबाद पहुंच रही हैं। इस बदलाव से कुल दूरी बढ़कर करीब 160 किलोमीटर हो गई है। दूरी बढ़ने के साथ रोडवेज ने किराए में भी संशोधन किया है। अब बिजनौर से मुरादाबाद तक का किराया 219 रुपये निर्धारित किया गया है। बिजनौर डिपो इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा की वजह से रूट डायवर्जन लागू है। इसलिए, मुरादाबाद की बसें ठाकुरद्वारा होकर संचालित की जा रही है। दूरी बढ़ने पर किराए में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें