फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मानवाधिकार आयोग ने डीएम को तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर में आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से आत्महत्या करने वाले भूदेव सिंह के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर को व्यक्तिगत रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

भूदेव सिंह (45) पुत्र राम स्वरूप सिंह ने 22 सितंबर को सुबह आम के बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस पर भारी कर्ज बताया जा रहा है और वह लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी डॉ. तारिक जकी ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा व सूदखोरों पर कार्रवाई करने की मांग सहित उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में मानवाधिकारों का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 24 सितंबर 2025 को जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर को जांच कर 13 नवंबर 2025 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट न मिलने पर आयोग ने 14 नवंबर 2025 और फिर 16 दिसंबर 2025 को नोटिस जारी किए। अब आयोग ने निर्देश दिया है कि जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर स्वयं उपस्थित होकर या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से स्पष्टीकरण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 20 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें