फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध कॉलेजों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 के लिए कोर्स सेलेक्शन एवं परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय मुरादाबाद प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर निर्धारित की है। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के परीक्षा नियंत्रक अमृतलाल ने इस संबंध में सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि कॉलेज अपने-अपने छात्रों को समय रहते परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित न होना पड़े। नई यूनिवर्सिटी के कुलपति के आदेशानुसार आह्वान किया कि अपने महाविद्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा। ताकि छात्र-छात्राओं का परीक्षा फार्म निर्धारित तिथि तक सावधानी पूर्वक ससमय भरे जाएं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने परीक्षा फॉर्म भर लें। महाविद्यालय द्वारा सत्यापित किए जाने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है। उधर कृष्णा कॉलेज के प्रबंध निदेशक पवन कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरवाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें