फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लगाई फांसी

Thu, 11 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति ने नजीबाबाद के होटल में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह अपने साथी के साथ कारोबार के सिलसिले में आया था। परिजनों ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था। काफी दिनों से वह परेशान था।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के गांव रूकंदपुर निवासी हरीश कुमार (38 वर्ष) अपने साथी गांव पिन्ना निवासी जितेंद्र कुुमार के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर गुप्ता रेजीडेंसी होटल में मंगलवार की शाम आकर ठहरा था। बुधवार की सवेरे वह अपने साथी से कुछ समय के लिए अलग हो गया। साथी जितेंद्र ने मोबाइल पर कई बार संपर्क किया, लेकिन कॉल अटेंड नहीं हुई। इसी बीच होटल के सबसे ऊपरी मंजिल पर एक होटल कर्मचारी अपने कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर उसे एक व्यक्ति पंखे से झूलता दिखाई दिया। होटल मालिक महेश गुप्ता और उसका साथी जितेंद्र ने घटना की सूचना पुुलिस को दी।


थाना प्रभारी अजीत सिंह, एसआई विजेंद्र सिंह ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। मृतक के साथी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि हरीश नजीबाबाद के निकट गांव कोटकादर में उसके साथ सीमेंट की टाइल्स लगाने का प्लांट लगा रहा था। उसी सिलसिले में दोनों मंगलवार की रात होटल में आकर ठहरे थे। पुलिस को मृतक की जेब से लगभग आठ हजार रुपये की नगदी और पत्नी को हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव लड़ाने के लिए नामांकन की स्लिप मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र में उसके द्वारा लगाए गए टाइल्स प्लांट में नुकसान होने तथा उसके लाखों के कर्ज में डूबे होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें