फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए दीपक ने किया था विशाल का मर्डर

Wed, 10 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में पुलिस ने विशाल त्यागी मर्डर का खुलासा कर दिया है। विशाल के मर्डर के आरोपी को दबोच लिया है। विशाल का मर्डर उसकी मंगेतर के प्रेमी ने विशाल को रास्ते से हटाने पर किया था। विशाल की हत्यारोपी की प्रेमिका से शादी होने वाली थी। प्रेमी नहीं चाहता था कि प्रेमिका की विशाल से शादी हो।
विज्ञापन

एसओ राजकुमार शर्मा के मुताबिक गांव मलकपुर बुढेरन निवासी 24 साल के विशाल त्यागी का शव तीन फरवरी को गांव केशोपुर में नहर किनारे पड़ा मिला था। विशाल के सिर में गोली लगी थी।विशाल की गोली मारकर हत्या करके शव वहां डाला गया था। पुलिस इस मर्डर के खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने धामपुर क्षेत्र के गांव कुंडीपुरा निवासी धमेंद्र के पुत्र दीपक को दबोच कर विशाल मर्डर का सारा राज उगलवा दिया। एसओ ने बताया कि विशाल का रिश्ता नूरपुर की एक  युवती से हुआ था। 28 फरवरी को विशाल की शादी होनी थी। विशाल का जिस युवती से रिश्ता हुआ था । उसके साथ दीपक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक नही चाहता था कि उसकी प्रेमिका से विशाल की शादी हो। विशाल प्रेमिका  को फोन करके भी शादी न करने का दबाव बना रहा था। दो फरवरी को दीपक व  उसकी प्रेमिका के बीच शादी न करने पर बहस भी हुई थी।
 एसओ के मुताबिक दीपक से प्रेम संबंधों  के  बारे में मंगेतर ने विशाल को बता दिया था। घटना के रोज विशाल को लेकर दीपक बात करता हुआ सदाफल रेलवे क्रासिंग से आगे केशोपुर नहर के किनारे ले गया। वहां विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी ओर विशाल की बाइक  को वहां खडा करके भाग गया। मर्डर के बाद दीपक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन

 घटना के 17 घंटे बाद मोबाइल खेला तो दीपक की लोकेशन विशाल के मर्डर के क्षेत्र में मिली। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दीपक विशाल व प्रेमिका के मोबाइल खंगाले तो मर्डर के खुलासे की लाइन मिलती गई । पुलिस ने दीपक को दबोचकर मर्डर को खेाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें