फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हनीट्रैप गिरोह के सदस्यों की खंगाली जा रही कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज कराकर वसूली करने और दबाव बनाने वाले हनीट्रैप गिरोह बाकी सदस्यों की कुंडली खंगाली जा रही है। इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि तीन की तलाश जा रही है। उधर इस गिरोह के लिए काम करने वाले दस अन्य लोगों के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरोह के सरगना जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा निवासी चांदपुर की चुंगी जन्नत कॉलोनी, अफजाल निवासी कफील निवासी भागूवाला, गुड्डी निवासी लड़ापुरा बिजनौर, कुंती निवासी मोहल्ला कस्साबान और प्रीति निवासी बिजनौर का चालान कर दिया था। वहीं पारुल निवासी लड़ापुरा, रामकली निवासी बिजनौर और अन्नू निवासी मोहल्ला रेती किरतपुर की तलाश में दबिश दी जा रही है। मंगलवार को कई जगह दबिश दी गई मगर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
बता दें कि इस गिरोह के द्वारा दुष्कर्म के झूठे मुकदमे लिखवाकर सिर्फ वसूली ही नहीं की गई बल्कि जमीन या मकान या लेन-देन के मामलों को भी निपटाया गया ताकि विपक्षी पार्टी को दबाव में लेकर मनचाहा फैसला कराया जा सके। इस गिरोह से बिजनौर से लेकर अमरोहा तक झूठे केस दर्ज कराए थे। झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले इस गिरोह के खिलाफ थाना नूरपुर में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गिरोह के लिए मुरादाबाद का एक सिपाही और एक मीडिया कर्मी भी मदद करता था। इनके समेत एक अधिवक्ता भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा थाना किरतपुर का हिस्ट्रीशीटर भी हैं। मगर अब लंगड़ा का ठिकाना बिजनौर शहर बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें